BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दर्दनाक हादसे में गई 12 कि जान 15 लोगो की हालत गंभीर,जाने क्या है पूरी खबर.

दर्दनाक हादसे में गई 12 कि जान 15 लोगो की हालत गंभीर,जाने क्या है पूरी खबर.
Share

 उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सोमवार आज सुबह करीब 7:30 बजे गैस सिलेंडर फटने से 2 मंजिला मकान ढह गया। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 30 लोग घायल हैं। आधा दर्जन लोग गंभीर बताये जा रहे हैं। विस्फोट से आस पास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुछ घायलों को आज़मगढ़ भेजा गया है। जेसीबी से मलबा हटाकर दबे लोगों को खोजा जा रहा है। आला अधिकारियों की देख रेख में बचाव और राहत का काम चल रहा है। सीएम योगी ने भी अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं।


बताया जा रहा है कि वलीदपुर निवासी छोटू बढ़ई के घर सुबह करीब साढ़े सात बजे महिलाएं चाय व नाश्ता बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। इससे पहले की कुछ किया जा सकता सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज पर आसपास के लोग मौके की तरफ भागे। मकान के अंदर जाने की लोग कोशिश कर ही रहे थे कि पूरा मकान भरभरा कर गिर गया।मकान गिरते ही अफरातफरी मच गई। चीख पुकार के बीच किसी तरह मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू हुई। आला अधिकारियों के साथ एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। लोगों को मलबे से निकाल निकाल कर अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पांच लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Share

Leave a Reply