भारत के इन राज्यों में महिलाएं पति के पीटने को मानती हैं सही, सर्वे में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
नई दिल्ली. घरेलू हिंसा को लेकर एक सर्वे में चौकाने वाला खुलासा हुआ है, एक ओर जहां देशभर में महिलाओं को सशक्त करने पर बल दिया जा रहा है, वहीं घरेलू हिंसा को लेकर हाल ही में हुए एक सर्वे के आंकड़ें चौंकाने वाले हैं. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में खुलासा हुआ है कि घरेलू हिंसा को लेकर महिलाओं और पुरुषों के विचार एक दूसरे से काफी हद तक मेल खाते हैं. इस सर्वे के तहत तेलंगाना जैसे राज्य में 83.8 प्रतिशत महिलाओं ने खुद माना है कि पति द्वारा उनको पीटा जाना सही है. इसके अलावा कर्नाटक के 81.9 प्रतिशत पुरुषों की भी यही राय है.
18 राज्यों में किया गया सर्वे
जानकारी के अनुसार, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की ओर से जम्मू-कश्मीर समेत 18 राज्यों के महिलाओं व पुरुषों की घरेलू हिंसा पर राय ली गई. इन राज्यों में असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल शामिल था. सर्वे में लोगों से पूछा गया कि ‘आपकी राय में क्या पति का अपनी पत्नी को पीटना या मारना जायज है?’ सर्वेक्षण में शामिल महिलाओं में से तेलंगाना में 83.8 फीसदी महिलाओं ने इसके जवाब में इसे सही ठहराया. जबकि हिमाचल प्रदेश में 14.8 फीसदी महिलाओं ने पति द्वारा उनको पीटा जाना सही बताया.







.jpeg)












