नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BIG BREAKING : राजधानी से सटे इस इलाके में कोचिंग से लौट रहे छात्र पर युवको ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में पसरा सन्नाटा

BIG BREAKING : राजधानी से सटे इस इलाके में कोचिंग से लौट रहे छात्र पर युवको ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में पसरा सन्नाटा
Share

पटना | बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ में सोमवार को अपराधियों ने इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी अनुसार रोज की तरह छात्र आज भी कोचिंग में पढ़ाई कर ऑटो से घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने ऑटो से बाहर खींचकर कर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के अचुआरा गांव के ब्रह्मा स्थान के पास एनएच-31 की है. मृतक की पहचान 16 साल के गोलू कुमार के रूप में हुई है.

मृतक के परिजनों ने बताया कि गोलू इंटर में पढ़ रहा था और वह प्रत्येक दिन बाढ़ के चर्च रोड स्थित कोचिंग संस्थान में पढ़ने जाया करता था. इसी क्रम में आज जब वो पढ़कर वापस आ रहा था तो पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी.

दो की संख्या में थे बाइक सवार अपराधी
स्थानीय अभिषेक राज के मुताबिक दो की संख्या में बाइक सवार अपराधी पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे. ऐसे में जैसे ही ऑटो अचुआरा के ब्रह्म स्थान पहुंची, अपराधियों ने ऑटो रुकवाकर गोलू को ऑटो से बाहर खींच लिया और चार से पांच गोली मारी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना को देख ऑटो पर सवार अन्य लोग और चालक फरार हो गए.

कोचिंग संस्थान के छात्रों पर शक की सुई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले गई. बाढ़ एएसपी अरविंद सिंह ने बताया कि परिजन और आस पास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक स्तर पर पहले से कोई विवाद नहीं था. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि कोचिंग या स्कूल से जुड़े दोस्तों के विवाद में हत्या की जा सकती है. हालांकि, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. लेकिन दो दिनों के अंदर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

 


Share

Leave a Reply