BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

वायरल विडियो : राजधानी के इस क्षेत्र में गटर के पानी से सब्जी धो कर बेच रहा है सब्जिवाला, विडियो हुआ वायरल, देखें विडियो

वायरल विडियो : राजधानी के इस क्षेत्र में गटर के पानी से सब्जी धो कर बेच रहा है सब्जिवाला, विडियो हुआ वायरल, देखें विडियो
Share

 भोपाल | मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि मध्य प्रदेश के भोपाल में कथित तौर पर नाले के पानी में सब्जी धोने के मामले में एक अज्ञात सब्जी विक्रेता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि यह घटना शहर के सिंधी मार्केट क्षेत्र में हुई और वीडियो में एक व्यक्ति आरोपी सब्जी वाले को यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि नाले के पानी में सब्जियां धोना हानिकारक है। 

जिलाधिकारी अविनाश लवानिया ने कहा, ''मामले का संज्ञान लेते हुए मैंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मैंने खाद्य विभाग और स्थानीय शासन के अधिकारियों को मिलावट और गंदगी की सूचना मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।'' 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भोपाल जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने हनुमानगंज थाने में अज्ञात सब्जी विक्रेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि वह सिंधी मार्केट क्षेत्र में गए थे लेकिन फिलहाल आरोपी सब्जी विक्रेता का पता नहीं चल सका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

स्रोत : Hindustan news


Share

Leave a Reply