सेक्स रैकेट : राजधानी के इस क्षेत्र में लग्जरी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, राजधानी की 2 युवतियां गिरफ्तार
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में पुलिस ने मंगलवार को हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है | जानकारी मिली है कि चिनहट पुलिस ने साइबर सेल की मदद से वेबसाइट और व्हाट्सएप की मदद से चलने वाले सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है | पुलिस के मुताबिक, 2 उज्बेकिस्तान और 2 दिल्ली की लड़कियां गिरफ्तार की गई हैं | कुल मिलाकर रैकेट का सरगना समेत 6 पुरुष को मौके से दबोचा गया है | बताया जा रहा है कि चिनहट के एक लग्जरी होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था |
चिनहट पुलिस और एडीसीपी ईस्ट की क्राइम ब्रांच ने हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है | छापेमारी के दौरान होटल परिसर में हड़कंप मच गया है | पुलिस होटल के मालिक और मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है | पुलिस के अनुसार, वेबसाइट की मदद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेक्स रैकेट चल रहा है | वेबसाइट हैंडल करने वाले आईटी एक्सपर्ट की तलाश में साइबर सेल को लगाया गया है | ग्राहक साइट के माध्यम से उससे संपर्क करते थे | इसके बाद वह लड़कियों की तस्वीरें और रेट ग्राहकों को व्हाट्सएप पर भेज देता था |
इसके बाद लड़की को ग्राहक के बताए पते पर भेज दिया जाता था | सूत्र बताते हैं कि सरगना के संपर्क में यूपी समेत अन्य प्रदेशों की लड़कियां हैं | पकड़ी गई उज्बेकिस्तान और दिल्ली की लड़कियों से पुलिस पूछताछ कर रही है | बताया जा रहा है कि इस सेक्स रैकेट से जुड़े कई सफेदपोशों के नाम का खुलासा हो सकता है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है |







.jpeg)












