BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इस देश में कोरोना की नई स्ट्रेन से लोगों में दहशत, अब तक दो रूप आए सामने

इस देश में कोरोना की नई स्ट्रेन से लोगों में दहशत, अब तक दो रूप आए सामने
Share

लंदनब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक और नया रूप पाया गया है। गनीमत यह है कि वायरस का यह नया रूप दक्षिण अफ्रीका में पैदा हुआ है और वहां से आए दो लोगों के जरिये ब्रिटेन पहुंचा है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने इस वायरस के इस नए वैरिएंट के और ज्यादा संक्रामक होने और रूप बदलते रहने की आशंका जताई। पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य विभाग ने कहा था कि कोरोना वायरस का एक नया बदला हुआ रूप पाया गया है जो हाल में संक्रमण में हुई वृद्धि का कारण हो सकता है।

दो मामलों का पता चला
हैनकॉक ने कहा, `दक्षिण अफ्रीका की प्रभावशाली जीनोमिक क्षमता के लिए धन्यवाद, हमने अपने यहां कोरोना वायरस के एक और नए संस्करण के दो मामलों का पता लगाया है।` उन्होंने कहा कि संक्रमित पाए गए दोनों लोग कुछ हफ्ते पहले दक्षिण अफ्रीका गए थे और वहीं पर इस नए स्ट्रेन के संपर्क में आए।


बदले रूप से जूझ रहा ब्रिटेन
ब्रिटेन पहले से ही कोरोना वायरस के एक नए और बदले हुए रूप से जूझ रहा है, जो पहले के वायरस के मुकाबले 70 फीसद ज्यादा तेजी से फैलता है। हैनकॉक ने कहा कि अब जो वायरस का नया रूप मिला है, देखने में आया है कि वह और अधिक संक्रामक है और नए वायरस के मुकाबले और रूप बदलता है।


लोगों को किया जा रहा क्‍वारंटाइन
हैनकॉक ने कहा कि इन दोनों लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। उन्होंने पिछले 15 दिनों के दौरान दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वाले लोगों से भी खुद को क्वारंटाइन करने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका से लोगों के आने पर तत्काल पाबंदी लगाई जा रही है।


नए प्रतिबंधों पर जल्द होगा फैसला
इससे पहले, नए स्ट्रेन के मिलने के बाद ब्रिटेन के कई इलाकों में सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं। हाउसिंग सेक्रेटरी राबर्ट जेनेरिक ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की अध्यक्षता में सरकार की कोरोना ऑपरेशन कमेटी की बैठक होगी और यह तय किया जाएगा कि क्या मौजूदा प्रतिबंध पर्याप्त हैं या फिर इन्हें दूसरे इलाकों तक बढ़ाया जाना चाहिए।


फ्रांस ने खोली मालवाहक वाहनों के लिए खोली
ब्रिटेन, फ्रांस और यूरोपीय यूनियन के अधिकारियों के बीच दो दिन चली वार्ता के बाद फ्रांस मालवाहक वाहनों के लिए अपनी सीमाएं खोलने को राजी हो गया है। हालांकि जो भी ड्राइवर ट्रक लेकर फ्रांस की सीमा में प्रवेश करेगा, उसे पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा। बता दें कि नए स्ट्रेन को देश में आने से रोकने के लिए फ्रांस ने ब्रिटेन से मालभाड़ा सहित किसी भी व्यक्ति के आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके चलते 1500 से अधिक ट्रक फ्रांस जाने के लिए ब्रिटेन की सीमा पर दो दिन से खड़े थे।


एक नजर इन देशों पर
इजरायल: देश में ब्रिटेन में फैले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से चार लोगों को संक्रमित पाया गया है। इनमें से तीन लोग इंग्लैंड से लौटे थे। चौथे मामले की जांच की जा रही है।
स्विटजरलैंड: टीकाकरण शुरू हो गया है। सबसे पहला टीका 90 वर्षीय महिला को लगाया गया। जर्मन में एक दिन में 962 लोगों की मौत हुई है।
सऊदी अरब: यहांं कोरोना वैक्सीन की अनुमति दे दी गई है। बता दें कि टीका निर्माण में सुअर के मांस का प्रयोग होने के चलते कई मुस्लिम देशों ने इसके प्रयोग पर आपत्ति जताई थी।


Share

Leave a Reply