BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ऐसे पता कर सकते हैं होटल के कमरे में हिडन कैमरा हैं या नहीं, पढ़े पूरी खबर

 ऐसे पता कर सकते हैं होटल के कमरे में हिडन कैमरा हैं या नहीं, पढ़े पूरी खबर
Share

जब भी आप किसी होटल के कमरे में रुकते हैं तो आपके मन में भी डर होता होगा कि कहीं उस कमरे में कोई हिडन कैमरा तो नहीं लगा हुआ है. दरअसल, खबरें आती रहती हैं, जिनमें पता चलता है कि होटल के कमरों में लगे कैमरों से वीडियो बना लिए जाते हैं. ऐसे में आपको भी किसी भी होटल में चेक इन करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उस कमरे में कोई हिडन कैमरा तो नहीं लगा हुआ है ताकि आपकी प्राइवेसी बनी रहे और होटल में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें.

लेकिन, सवाल ये है कि आखिर हिडन या स्पाई कैमरा का पता कैसे किया जाए. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह से स्पाई या हिडन कैमरे का पता कर सकते हैं ताकि आपको बाद में कोई दिक्कत ना हो. इसके लिए आपको होटल में जाने के बाद सिर्फ 5 मिनट देने होंगे, जिसमें आप पता कर सकते हैं कि कमरे में कोई कैमरा है या नहीं. जानते हैं कि कैमरा खोजने की कुछ ट्रिक्स के बारे में…

फिजिकल इंस्पेक्शन है जरूरी
सबसे अहम तो ये है कि आप सबसे पहले फिजिकल इंस्पेक्शन कर लें यानी हर उस सामान को अच्छे से चेक कर लें, जिसमें कैमरा लगाने की गुंजाइश होती है. साथ ही जिस सामान पर डाउट उसे ढक दें या फिर साइड में रख दें या फिर होटल कर्मियों से बोलकर उसे हटवा भी सकते हैं. ऐसे में आप कमरे में जाते ही सेटअप बॉक्स, करनेट पाइप, नाइट लैंप, रोशनदान, गेट हैंडल, फ्लावर पॉट, टेबल पर रखे सामान, घड़ी, स्मोक डिटेक्टर, एसी पवार एडेप्टर, अलार्म सेंसर, टेलीफोन को चेक कर लें. इसके साथ ही बाथरूम में ज्यादा ध्यान से चेक करें, जिसमें कांच, टूथब्रश बोल्डर, खिड़की, टॉवेड होल्डर, नल आदि को चेक कर लें.

लाइट बंद करके देखें
सबसे पहले सभी लाइट बंद दें और कोशिश करें कि कमरे में पूरी तरह से अंधेरा हो. उसके बाद अपने फोन का कैमरा चालू कर लें. दरअसल, होता क्या है सामान्य आंख से हम कैमरे को नहीं पहचान पाते हैं, लेकिन कैमरे में देखने पर आपको उसके कांच की लाइट से पता चल जाता है. इसके बाद जहां-जहां शक है, वहां कैमरे से हिडन कैमरा खोज लें. माना जाता है कि इससे कैमरे को पकड़ा जा सकता है.

फ्लैश लाइट का सहारा लें
जब भी आप किसी कांच पर फ्लैश लाइट मारते हैं तो उसका रिफ्लेक्शन होता है, जिससे कैमरे का पता चलाया जा सकता है. इसके लिए आप लाइट बंद करके फ्लैश लाइट का सहारा लें. साथ ही कई कैमरों में एक लाइट ब्लिंक होती रहती है, तो आप लाइट बंद करके उसे ब्लिंक करने वाली लाइट को खोज सकते हैं. लाइन ब्लिंक होने वाले स्थान पर आप चेक कर सकते हैं.

एप्लीकेशन भी करती है मदद
कई ऐप्लीकेशन भी ऐसी आ गई हैं, जिससे आस-पास रखी डिवाइस का पता किया जा सकता है. ऐसे में आप इंटरनेट से कई ऐसी ऐप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं और उन्हें डाउनलोड करने के बाद आप हिडन कैमरा खोजने में सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

ब्लूटूथ या वाइफाई का लें सहारा
आजकल जो भी कैमरे होते हैं, उनमें ब्लूटूथ या वाईफाई होता है. इसलिए आप ब्लूटूथ या वाईफाई ऑन करके भी चेक कर सकते हैं, अगर आपको कुछ गड़बड़ लगता है तो आप सतर्क हो सकते हैं. इसके अलावा किसी को फोन करें और आवाज चेक करें… क्योंकि कई बार कोई डिवाइस होने पर एक अलग सी आवाज आने लगती है, जिससे भी आप कैमरे के बारे में पता कर सकते हैं.

Share

Leave a Reply