BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नगरीय निकाय चुनाव में अभ्यर्थियों को ऑफलाईन के साथ ऑनलाईन नामांकन की मिलेगी सुविधा,अभ्यर्थी को निर्वाचन व्यय के लिए अलग खाता खोलना होगा

नगरीय निकाय चुनाव में अभ्यर्थियों को ऑफलाईन के साथ ऑनलाईन नामांकन की मिलेगी सुविधा,अभ्यर्थी को निर्वाचन व्यय के लिए अलग खाता खोलना होगा
Share

रायपुर, नगरीय निकायों के आम निर्वाचन में चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों को ऑफलाईन के साथ-साथ ऑनलाईन नामांकन की सुविधा मिलेगी। इस बार अभ्यर्थियों को अपने निर्वाचन व्यय के संबंध में नामांकन तिथि के दिन पृथक से खाता खोलना होगा। स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित कार्यशाला में आयुक्त ठाकुर रामसिंह ने रायपुर संभाग के जिला निर्वाचन अधिकारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में निर्वाचन प्रक्रिया और इस संबंध में बनाए गए नये प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रशिक्षण में बताया कि तीन लाख से ऊपर जनसंख्या वाले नगर निगम के लिए पांच लाख रूपए और तीन लाख से कम जनसंख्या वाले नगर निगम के लिए तीन लाख की व्यय सीमा निर्धारित की गई है। नगर पालिका क्षेत्रों के लिए डेढ़ लाख और नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए 50 हजार की व्यय सीमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को नामांकन प्रस्तुत करने के दिन निर्वाचन व्यय के लिए पृथक से खाता खोलना होगा तथा दिन प्रतिदिन होने वाले चुनावी खर्चे का निर्धारित प्रारूप में ब्यौरा देना होगा। चुनावी व्यय के आंकलन के लिए प्रत्येक निकाय में व्यय संपरीक्षक की नियुक्ति की जानी है। एक निर्वाचन व्यय संपरीक्षक को 5 से 8 वार्डों के लेखा जांच की जिम्मेदारी दी जा सकती है। अभ्यर्थी को निर्वाचन में हुए समस्त व्यय का पृथक लेखा निर्वाचन की तारीख से 30 दिन के अंदर अधिसूचित अधिकारी के पास जमा करना अनिवार्य है। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को ऑफलाईन के साथ-साथ ऑनलाईन नामांकन करने की सुविधा दी गई है। ऑनलाईन नामांकन के लिए अभ्यर्थी को केवल मोबाईल नंबर की आवश्यकता होगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह ने कहा कि नामांकन भरने की अवधि में सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर सभी दिन नामांकन लेने की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के नामांकन रद्द होने की स्थिति में कारण का स्पष्ट रूप से उल्लेख करना आवश्यक होगा। कार्यशाला में उप निर्वाचन आयुक्त  एस. आर बांधे, सचिव सुश्री जिनेविवा किंडो, उप सचिव (पंचायत)  संतोष देवांगन, उप सचिव नगरीय निकाय  दीपक अग्रवाल और संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी उपस्थित थे। 


Share

Leave a Reply