आधार कार्ड के दुरुपयोग को देखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने लोगों को दी यह चेतावनी....
नई दिल्ली : आधार कार्ड के दुरुपयोग का हवाला देते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने लोगों को दी चेतावनी, लोगों को किसी भी संगठन के साथ अपना आधार की फोटोकॉपी साझा न करने की बात कही है , UIDAI ने आधार कार्ड का फोटोकॉपी देने के बजाय 'मास्क्ड आधार' का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. मास्क्ड आधार में आधार संख्या के केवल अंतिम 4 अंक ही दिखाई देते हैं. इसे UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है.
https://myaadhaar.uidai.gov.in/ verifyAadhaar पर सत्यापित किया जा सकता है. प्रधाकरण के मुताबिक, ऑफ़लाइन सत्यापित करने के लिए, आप एमआधार मोबाइल एप्लिकेशन में क्यूआर कोड स्कैनर का उपयोग करके ई-आधार या आधार पत्र या आधार पीवीसी कार्ड पर क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं.

UIDAI की विज्ञप्ति में कहा गया है, "कृपया ई-आधार डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट कैफे/कियोस्क में सार्वजनिक कंप्यूटर का उपयोग करने से बचें. हालांकि, यदि आप ऐसा करते हैं, तो कृपया यह सुनिश्चित कर लें कि आप ई-आधार की सभी डाउनलोड की गई प्रतियों को उस कंप्यूटर से स्थायी रूप से हटा दें."
विज्ञप्ति में कहा गया है, "केवल वही संगठन जिन्होंने यूआईडीएआई से उपयोगकर्ता लाइसेंस प्राप्त किया है, किसी व्यक्ति की पहचान स्थापित करने के लिए आधार का उपयोग कर सकते हैं. होटल या फिल्म हॉल जैसी बिना लाइसेंस वाली निजी संस्थाओं को आधार कार्ड की प्रतियां एकत्र करने या रखने की अनुमति नहीं है. यह आधार अधिनियम 2016 के तहत एक अपराध है







.jpeg)












