BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाजपा नेता के परिवार के तीन लोगों की हत्या के मामले का आरोपी इनामी नक्सली हथियार के साथ पकड़ा गया

भाजपा नेता के परिवार के तीन लोगों की हत्या के मामले का आरोपी इनामी नक्सली हथियार के साथ पकड़ा गया
Share

खूंटी । झारखंड पुलिस को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब, दो लाख का इनामी नक्सली हथियार के साथ पकड़ा गया। खूंटी जिले की पुलिस को अड़की थाना क्षेत्र के जंगलों में एक इनामी नक्सली के होने की गुप्त सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए नक्सली पर दो लाख का इनाम था। वह पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का एरिया कमांडर है। वो भाजपा नेता के परिवार के तीन लोगों की हत्या के मामले का आरोपी भी है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 22 मामले दर्ज हैं। दरअसल, खूंटी एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि अड़की थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेबेद जंगल में पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का दस्ता घूम रहा है। सूचना पर खूंटी एसडीपीओ अमित कुमार और सीआरपीएफ की टीम ने संयुक्त टीम बना कर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखते ही कुछ युवक भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल और कारतूस व नक्सली पर्चा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम चोयता उर्फ सनिका उर्फ मोरहा बताया। पकड़े गए नक्सली पर झारखंड सरकार ने दो लाख का इनाम घोषित कर रखा था। इसके उपर मुरहू में भाजपा नेता के परिवार के तीन लोगों की हत्या, पुलिस के साथ मुठभेड़ समेत करीब 22 मामले दर्ज हैं।
 


Share

Leave a Reply