BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर, रायपुर में पांच दिवसीय उन्मुखीकरण का आज शुभारंभ

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर, रायपुर में पांच दिवसीय उन्मुखीकरण का आज शुभारंभ
Share

रायपुर,शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर के प्राचार्य डॉ उषा किरण अग्रवाल के मार्गदर्शन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न विषयों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज शुभारंभ किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिवस आचरण नियम, द्वितीय दिवस अवकाश नियम, तृतीय दिवस भविष्य निधि संधारण ,चतुर्थ दिवस वेतन निर्धारण एवं अंतिम दिवस वरिष्ठता निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर डॉक्टर तपेश चंद्र गुप्ता प्राध्यापक वाणिज्य शासकीय योगानंदम महाविद्यालय रायपुर द्वारा प्रति दिवस एक घंटा सायं 4:00 से 5:00 प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित किया गया है।

आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ कविता शर्मा द्वारा संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रदान कर आज के इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तदोपरांत महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग से डॉ विनीता शर्मा द्वारा विषय विशेषज्ञ डॉक्टर तपेश चंद्र गुप्ता जी का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात डॉक्टर तपेश चंद्र गुप्ता जी द्वारा सिविल सेवा आचरण संहिता 1965 अंतर्गत शामिल व्यवहार के समस्त उपादानों से संबंधित अत्यंत सारगर्भित महत्वपूर्ण एवं आवश्यक जानकारियां सहज व सुबोध ढंग से प्रदान की गई। इस ज्ञानवर्धक व्याख्यान के पश्चात कई प्राध्यापकों की जिज्ञासाओं को भी विषय विशेषज्ञ द्वारा अपने जवाब से शांत किया गया, तदोपरांत महाविद्यालय की प्राचार्य उषा किरण अग्रवाल मैडम द्वारा इस विषय पर महाविद्यालय परिवार का मार्गदर्शन करने के पश्चात वाणिज्य विभाग की डॉक्टर माधुरी श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ आज के इस उन्मुखीकरण के प्रथम दिवस के समापन की घोषणा की गई। 


Share

Leave a Reply