नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आयकर विभाग ने 3,300 करोड़ के हवाला रैकेट का किया पर्दाफाश, कईं राज्यों में हैं कनेक्शन

 आयकर विभाग ने 3,300 करोड़ के हवाला रैकेट का किया पर्दाफाश, कईं राज्यों में हैं कनेक्शन
Share

सीबीडीटी ने दावा किया है कि आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3,300 करोड़ रुपए के है। दावा यह भी है कि इस रैकेट के तार देश के कईं राज्यों से जुड़े हुए हैं। इसके अनुसार यह रैकेट दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे कई शहरों में फैला हुआ था और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में प्रमुख कारपोरेट हाउसों से जुड़ा था। आयकर विभाग के लिए नीति निर्माण करने वाले बोर्ड ने किन उद्यमों पर छापे मारे गए उसकी पहचान नहीं बताई है।

 

 जानकारी के अनुसार, बड़े पैमाने पर कर चोरी की सांठ-गांठ का पर्दाफाश करने के लिए इस महीने के पहले सप्ताह में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, इरोड, पुणे, आगरा और गोवा में 42 स्थानों पर छापेमारी की गई। लोगों का एक समूह फर्जी बिल जारी करने और हवाला कारोबार में संलिप्त था।

 

  इस पर्दाफाश को लेकर सीबीडीटी ने एक बयान में कहा है, "बड़े कॉर्पोरेट के बीच सांठगांठ, हवाला ऑपरेटरों और कामकाज की पूरी श्रृंखला की पहचान करने के लिए तलाशी सफल रही। इस दौरान पर्याप्त सुबूत उजागर हुए हैं। इसके साथ ही फर्जी ठेके के माध्यम से 3,300 करोड़ रुपए के कोष की हेराफेरी का पता चला है।"

बयान में यह भी कहा गया है कि छापेमारी से बुनियादी ढांचा क्षेत्र में प्रमुख कारपोरेट हाउसों द्वारा फर्जी ठेके और बिल के माध्यम से कमाई करने वाले एक बड़े रैकेट को सामने लाया गया है। तलाशी के दौरान करीब 4.19 करोड़ रुपए नकदी और 3.2 करोड़ रुपए के आभूषण जब्त किए गए हैं। कोष की हेराफेरी करने में संलिप्त कंपनियों में ज्यादातर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और मुंबई में स्थित हैं। इसी वर्ष अप्रैल में ऐसी ही एक कंपनी की तलाशी ली गई थी।

 


Share

Leave a Reply