नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दूध की कीमतों में हुआ इजाफा, सांची मिल्क कंपनी ने बढ़ाए दाम

दूध की कीमतों में हुआ इजाफा, सांची मिल्क कंपनी ने बढ़ाए दाम
Share

नई दिल्ली : होली के बाद आम आदमी को तगड़ा झटका लगा है। सांची मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन ने दूध की कीमतों में 5 रुपये का इजाफा किया है। जिसके बाद एक लीटर दूध की कीमत 57 रुपये हो गई है। कीमतों में की गई बढ़ोतरी सोमवार यानी आज से लागू हो गई हैं। इससे पहले मदर डेयरी और अमूल ने भी दूध के दाम में इजाफा किया था।

भोपाल दुग्ध संघ की तरफ से जारी किए गये एक बयान में कहा गया था कि 21 मार्च से नए रेट लागू किए जाएंगे। हालांकि ऐसे ग्राहक जिन्होंने 15 अप्रैल तक एडवांस पेमेंट किया है उन्हें पुराने रेट पर ही दूध मिलेगा। उन्हें 16 अप्रैल से बढ़े हुए दाम के साथ पेमेंट करना होगा। इस फेडरेशन की अधिकतम सप्लाई मध्यप्रदेश में ही है। फुल क्रीम 1/2 लीटर दूध के लिए सोमवार से 27 रुपये की जगह 29 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एक लीटर पैक के लिए 57 रुपये देने होंगे।

स्टैंडर्ड दूध (शक्ति) आधा लीटर के लिए 27 रुपये देने होंगे। वहीं, एक लीटर चाह दूध के लिए सोमवार 48 रुपये की जगह 53 रुपये का भुगतान करना होगा।

रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी हो सकता है इजाफा

उपभोक्ताओं को अब दैनिक इस्तेमाल के उत्पादों के लिए अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ सकती है। गेहूं, पाम तेल और पैकेजिंग सामान जैसे जिंसों के दामों में उछाल की वजह से एफएमसीजी कंपनियां अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से भी एफएमसीजी कंपनियों को झटका लगा है। उनका मानना है कि इसके चलते, गेहूं, खाद्य तेल और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आएगा।

 


Share

Leave a Reply