क्षेत्र में प्रदूषण बढऩे से सर्दी खांसी के मरीजों में हुआ इजाफा
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हो रहे बीमार
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र से लगा भिलाई शहर इन दिनों धुल भरी प्रदूषण नगरी के रूप में तब्दील हो चुका है। आसपास की औद्योगिक इकाईयों की चिमनियों से निकलने वाला धुआं, वाहनों का धुआं सीमेंट फै क्ट्री से उड़ती धूल पूरे शहर को प्रदूषण की चपेट में ले ली है। स्थानीय रहवासियों के अनुसार प्रदूषण की मात्रा में अन्य दिनों की तुलना में ठंड के मौसम में ज्यादा प्रभाव पड़ता है जिसके चलते आए दिन शायद ही ऐसा कोई घर हो जहां पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सर्दी खासी से पीडि़त न होते हों। लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण पूरा शहर ठंड में लोगों की बीमारी का सबब बन रहा है। लोगों ने भिलाई स्टील प्लांट नगरीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल के जिम्मेदारों से भिलाई में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए तत्काल यथोचित कदम उठाने की मांग की है।







.jpeg)












