BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IND-AUS TEST:- खराब शुरुवात के बाद जसप्रीत बुमराह ने अकेले तोड़ दी कंगारुओं की कमर, लिए इतने विकेट

IND-AUS TEST:- खराब शुरुवात के बाद जसप्रीत बुमराह ने अकेले तोड़ दी कंगारुओं की कमर, लिए इतने विकेट
Share

जसप्रीत बुमराह ने पर्थ में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. दिन खत्म होने तक अपनी पहली पारी में बैटिंग कर रही ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट गंवा दिए, जिसमें 4 विकेट बुमराह के नाम पर रहे. इन विकेट के साथ बुमराह ने एक ऐसा रिकॉर्ड कायम कर दिया, जो इससे पहले सिर्फ एक गेंदबाज ने बनाया, यानी अब बुमराह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए.
दरअसल बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा. इससे पहले सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने स्टीव स्मिथ को टेस्ट में गोल्डन डक पर आउट किया था. अब बुमराह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है. गौर करने वाली बात यह है कि यह स्टीव स्मिथ का घरेलू टेस्ट में पहला गोल्डन डक रहा. दोनों ही गेंदबाजों ने स्मिथ को एलबीडब्ल्यू के जरिए गोल्ड डक पर पवेलियन की राह दिखाई.
बुमराह ने लगातार झटके दो विकेट
बुमराह ने लगातार दो बल्लेबाजों को आउट किया. पहले उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को पवेलियन भेजा. फिर अगली गेंद पर बुमराह ने स्टीव स्मिथ को गोल्डन डक पर पवेलियन की राह दिखा दी. बुमराह ने ख्वाजा को कैच के जरिए और स्मिथ को एलबीडबल्यू के जरिए पवेलियन की राह दिखाई.
पहले ही दिन बुमराह ने किया कमाल
टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और टीम 150 रनों पर ढेर हो गई. फिर अपनी पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम भी बैटिंग में बेहद कमजोर दिखाई दी. मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दिन खत्म होने तक 67 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए. इस दौरान भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट अपने नाम किए. बुमराह ने उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, नाथन मैकस्वीनी और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को अपना शिकार बनाया.

 


Share

Leave a Reply