BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IND vs NZ 2nd ODI : टीम इंडिया ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला

IND vs NZ 2nd ODI : टीम इंडिया ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला
Share

 IND vs NZ 2nd ODI : रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम नए साल में लगातार दूसरी वनडे सीरीज जीतने पर नजरें गड़ाए हुए हैं. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 3 मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मैच में आमने सामने हैं. यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे में 12 रन से जीत दर्ज की थी. ऐसे में उसकी कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी. वहीं कीवी टीम की नजर पलटवार की होगी. पिछले 34 साल से मेहमान टीम को भारत में पहली वनडे सीरीज जीत का इंतजार है. भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया है.

रायपुर के इस स्टेडियम में पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है. इससे पहले यहां आईपीएल के 6 मुकाबले खेले गए हैं. इसके अलावा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के भी यहां मुकाबले खेले गए हैं. मुकाबले में टॉस की भूमिका अहम रह सकती है. चेज करने वाली टीम यहां 4 बार विजयी रही है. भारत की कोशिश अपने घर में कीवी टीम के खिलाफ लगातार सातवीं वनडे सीरीज जीतने पर होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग  इलेवन

शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

New Zealand (Playing XI): Finn Allen, Devon Conway, Henry Nicholls, Daryl Mitchell, Tom Latham(w/c), Glenn Phillips, Michael Bracewell, Mitchell Santner, Henry Shipley, Lockie Ferguson, Blair Tickner


Share

Leave a Reply