BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IND vs NZ 2nd ODI: टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले बॉलिंग का फैसला

IND vs NZ 2nd ODI: टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले बॉलिंग का फैसला
Share

IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरी है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया में तीन बदलाव हुए है जहां टेस्ट क्रिकेट के लिए मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है तो वहीं नवदीप सैनी को पेस अटैक लिए वापस बुलाया गया है जबकि कुलदीप यादव की जगह इस बार चहल को खिलाया गया है.

भारतीय टीम को सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया. ऑकलैंड वनडे में न्यूजीलैंड की टीम दूसरा वनडे जीतकर सीरीज कब्जाने के इरादे से मैदान पर उतर रही है. वहीं भारतीय टीम हर हाल में दूसरा वनडे नहीं हारना चाहेगी. अगर भारतीय टीम दूसरा वनडे हार जाती है तो वह सीरीज गंवा देगी. विराट कोहली की टीम के लिए ऑकलैंड के ईडन पार्क में चुनौती कड़ी है.


पहले वनडे में भारत की गेंदबाजी कमजोर रही थी जो विशाल स्कोर का बचाव नहीं कर पाई थी. कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने जमकर रन लुटाए थे तो वहीं अनुभवी रॉस टेलर के सामने मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह भी कुछ नहीं कर पाए थे.


टीमें:

भारत: पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह.


न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), हामिश बेनेट, टॉम ब्लेंडल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, जिमी नीशम, टिम साउदी, मार्क चैपमैन और काइल जैमिसन.

 


Share

Leave a Reply