BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IND vs NZ : भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया, सेमीफाइनल में होगा ऑस्ट्रेलिया से सामना

IND vs NZ : भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया, सेमीफाइनल में होगा ऑस्ट्रेलिया से सामना
Share

 Champions Trophy 2025, IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया है. इस मैच के हीरो वरुण चक्रवर्ती रहें जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 249 रन बनाए थे, जिसमें श्रेयस अय्यर की 79 रनों की पारी का अहम योगदान रहा. जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 205 रनों पर ही आउट हो गई. केन विलियमसन ने 81 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाएं.

भारत की ओपनिंग जोड़ी, रोहित शर्मा और शुभमन गिल सस्ते में आउट हो गए. यह विराट ने 11 रन बनाए. मगर संकट की स्थिति से श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने टीम इंडिया को संभाला, जिनके बीच 98 रनों की पार्टनरशिप हुई. अय्यर ने 79 रन बनाए, वहीं अक्षर पटेल ने 42 रनों का योगदान दिया. हार्दिक पांड्या ने भी 45 रनों की पारी खेल भारत को 249 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की.

वरुण चक्रवर्ती ने खोला पंजा

भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान श्रेयस अय्यर और वरुण चक्रवर्ती का रहा. पहले दुबई की स्लो पिच पर श्रेयस अय्यर ने 79 रन की पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लेकर कीवियों को जमकर परेशान किया.


Share

Leave a Reply