BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IND vs NZ Match In Raipur : रायपुर में लगेंगे चौके-छक्के, 21 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबला, इतने रुपए से कम में ऑनलाइन मिलेगा टिकट

IND vs NZ Match In Raipur : रायपुर में लगेंगे चौके-छक्के, 21 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबला, इतने रुपए से कम में ऑनलाइन मिलेगा टिकट
Share

 रायपुर। IND vs NZ Match In Raipur : राजधानी में हाेने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट वनडे मैच की टिकट दर जल्द जारी हो जाएगी। रायपुर को भारत-न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज के एक मैच की मेजबानी मिली है। यह मैच 21 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना है। इसे छत्तीसगढ़ की क्रिकेट संभावनाओं को लेकर बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनय बजाज, मीडिया मैनेजर प्रशांत रघुवंशी ने बताया कि एक दो दिन में ही टिकट के दाम फाइनल कर लिए जाएंगे। हर वर्ग इस मैच का मजा ले सके, इसलिए 400 रुपए की कम से कम टिकट दर पर लोगों को एंट्री मिल सकती है। मैच आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि टिकट पेटीएम ऐप के जरिए ऑनलाइन ही मिल पाएंगे। इस बार ऑफलाइन टिकट का विकल्प शायद न मिल पाए।

छत्तीसगढ़ पहली बार अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट मैच के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आ रही है। इस दौरे में तीन वन डे और तीन टी-20 मैच खेले जाने हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-BCCI की दौरा एवं कार्यक्रम निर्धारण समिति की बैठक के बाद रायपुर में मैच कराने का फैसला लिया गया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी ने बताया, संघ ने BCCI के सचिव जय शाह से खास तौर पर अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच की मेजबानी देने का आग्रह किया था। पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए BCCI ने यह आग्रह मान लिया है। अब 21 जनवरी को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत के साथ न्यूजीलैंड का मुकाबला होगा। यह छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए बड़ा अवसर है। इसके लिए हम पूरी तैयारी कर रहे हैं। इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 24 जनवरी को इंदौर में होना है।’

रायपुर में लगेंगे चौके-छक्के

रायपुर में पहली बार इंडियन क्रिकेट टीम मैच खेलते नजर आएगी। विराट कोहली छक्के लगाएंगे और रोहित शर्मा चौका। राजधानी के वीर नारायण सिंह स्टेडियम को इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रदेश के क्रिकेट इतिहास में पहली बार BCCI ने प्रदेश काे एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी सौंपी है। ये मुकाबला टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के बीच होना है।

अभी इस तरह के मैच की मेजबानी कर चुका है रायपुर

वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ने 2013 में IPL के दो मैच की मेजबानी की थी। 2014 में यहां टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के मैच हुए। 2015 में दूसरी बार IPL खेला गया। 2016 से लगातार रणजी ट्रॉफी के मैच, सैय्यद मुस्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मैच खेले जाते रहे हैं। पिछले दो साल से यहां रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज के मैच भी आयोजित हो रहे हैं।


Share

Leave a Reply