IND vs NZ WTC Final: बारिश के कारण रद्द हुआ पहले दिन का खेल, कल होगा टॉस
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) का फाइनल मैच आज से साउथम्पटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। बारिश की वजह से पहले दिन का खेल धुल गया है। अंपायरों ने मैदान का इंस्पेक्शन करने के बाद ये फैसला लिया। बारिश के चलते पहले दिन टॉस नहीं तक हो सका।
हालांकि, इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा था. ऐसे में कल से पूरे पांच दिन का खेल होगा.
UPDATE - Unfortunately, play on Day 1 has been called off due to rains. 10.30 AM local time start tomorrow.#WTC21
— BCCI (@BCCI) June 18, 2021







.jpeg)












