IND vs NZ WTC Final:100 के पार पहुंचा भारत का स्कोर, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे पर टिकी उम्मीदें
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन के एजिस बाउल मैदान पर खेला जा रहा है। आज टेस्ट का दूसरा दिन है। भारत की पारी जारी है। कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की जोड़ी इस समय क्रीज पर मौजूद है। भारत की टीम ने तीन विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं। पुजारा की संघर्षपूर्ण पारी का ट्रेंट बोल्ट ने अंत किया।







.jpeg)












