IND vs NZ WTC: 249 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पारी, शमी ने झटके चार विकेट
न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी में 249 रनों पर ऑलआउट हो गई. कीवी टीम ने 32 रनों की बढ़त हासिल की. न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए. इसके अलावा निचले क्रम में टिम साउथी 30 और काइल जैमीसन 21 ने अहम पारियां खेली. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. इसके अलावा इशांत शर्मा ने तीन और अश्विन ने दो विकेट लिए. वहीं जडेजा को एक विकेट मिला. न्यूजीलैंड के ऑलआउट होने के साथ ही टी ब्रेक की घोषणा कर दी गई.







.jpeg)












