BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IND vs SCO T20 World Cup 2021: महज 6.3 ओवर में भारत की जीत, स्कॉटलैंड को 8 विकेट से रौंदा

IND vs SCO T20 World Cup 2021: महज 6.3 ओवर में भारत की जीत, स्कॉटलैंड को 8 विकेट से रौंदा
Share

भारत और स्कॉटलैंड के बीच 5 नवंबर को टूर्नामेंट का 37वां मैच खेला गया, जिसमें भारत ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप-2 में तीसरे पायदान पर पहुंच चुकी है. टीम इंडिया इस वक्त नेट रन रेट में न्यूजीलैंड से आगे है, लेकिन न्यूजीलैंड ने भारत से ज्यादा मैच जीते हैं. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड को 13 के स्कोर पर पहला झटका लगा. कप्तान काइल कोएत्जर महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद जॉर्ज मुन्से (24) भी चलते बने. स्कॉटलैड 27 रन पर अपने सलामी बल्लेबाजों को गंवा चुका था.
रवींद्र जडेजा ने सातवें ओवर में रिची बैरिंगटन (0) और मैथ्यू क्रॉस (2) को पवेलियन भेज दिया, जहां से टीम इंडिया ने मुकाबले में पकड़ मजबूत कर ली. पारी के 17वें ओवर की लगातार तीन गेंदों पर विकेट गिरे, जिनमें एक रन आउट था, जिसके अगले ओवर में स्कॉटलैंड 85 रन (17.4 ओवर) पर ऑलआउट हो गई. विपक्षी टीम की ओर से मोहम्मद शमी-रवींद्र जडेजा को 3-3 सफलता हाथ लगी. उनके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 2, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट झटका.
टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई. सलामी जोड़ी ने महज 3.5 ओवर में भारत को 50 पार पहुंचा दिया. दोनों खिलाड़ियों के बीच 5 ओवरों में 70 रन की साझेदारी हुई. रोहित शर्मा 16 बॉल में 6 बाउंड्री की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद केएल राहुल ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. अगली गेंद पर वह छक्का जड़ने की कोशिश में आउट हो गए. राहुल ने 19 बॉल में 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 50 रन बनाए. 6.3 ओवर में सूर्युकमार यादव ने छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई. स्कॉटलैंड की तरफ से मार्क वाट और ब्रेडली व्हील को 1-1 सफलता हाथ लगी.
टीम इंडिया के लिए बड़े अंतर से जीत बेहद महत्वपूर्ण थी. नामीबिया ने सुपर-12 के सभी 3 मैच गंवाए हैं, जबकि भारत 3 में से 1 मैच अपने नाम कर चुका है. ग्रुप-2 में भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जंग जारी है, जबकि पाकिस्तान पहले ही अगले दौर में जगह पक्की कर चुका है. न्यूजीलैंड के भी ग्रुप दो से पहुंचने की संभावना प्रबल है.
 


Share

Leave a Reply