BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IND vs SL 3rd T20: भारत ने श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ़, 3-0 से जीती सीरिज

IND vs SL 3rd T20: भारत ने श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ़, 3-0 से जीती सीरिज
Share

भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल सीरीज में विजयी अभियान लगातार जारी है। भारतीय टीम ने जो सिलसिला साल 2021 के टी20 विश्व कप के आखिरी तीन मैच जीतकर शुरू किया था, वो सिलसिला अभी बी जारी है। इतना ही नहीं, टीम इंडिया ने लगातार तीसरी टी20 सीरीज में सामने वाली टीम को क्लीन स्वीप किया है। भारत ने इस बार श्रीलंकाई टीम का सूपड़ा साफ किया है।
दरअसल, धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया और इसी के साथ लगातार तीसरी टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। भारत ने इससे पहले वेस्टइंडीज और उससे पहले पिछले साल के आखिर में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया था। इस तरह भारत का जीत का सिलसिला जारी है।
इस मैच की बात करें तो श्रीलंकाई टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, कप्तान का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ, लेकिन श्रीलंकाई टीम ने कप्तान शनाका की 38 गेंदों में 74 रन की तूफानी पारी के दम पर स्कोर बोर्ड पर 146 रन ठोक दिए। हालांकि, ये टारगेट भारतीय बल्लेबाजी क्रम के आगे बौना साबित हुआ।
भारतीय टीम ने 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत हासिल नहीं की थी, लेकिन श्रेयस अय्यर ने टीम को जिताकर ही दम लिया। उन्होंने 45 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 73 रन बनाए और टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। भारतीय टीम ने 147 रन का लक्ष्य 16.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
 


Share

Leave a Reply