BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IND VS SL : भारतीय टीम के बड़ा झटका, ये खिलाड़ी ​T20 सीरीज से बाहर, सामने आई ये वजह

IND VS SL : भारतीय टीम के बड़ा झटका, ये खिलाड़ी ​T20 सीरीज से बाहर, सामने आई ये वजह
Share

धर्मशाला : भारत के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ कलाई में चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ बाकी बचे दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से शनिवार को बाहर हो गए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बाकी बचे दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया है। भारत तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है। दूसरा मैच शनिवार को यहां खेला जाएगा। अभ्यास के दौरान चोट लगने के कारण 25 साल के रुतुराज गुरुवार को पहले टी20 मुकाबले में भी नहीं खेल पाए थे।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, ‘‘बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। उन्होंने गुरुवार को लखनऊ में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय से पूर्व दाएं हाथ की कलाई में दर्द की शिकायत की थी और बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की। वह अपनी चोट के उपचार के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाएंगे।

शाह ने कहा, ‘‘बाद में एमआरआई स्कैन किया गया और विशेषज्ञ से सलाह ली गई। रुतुराज अब अपनी चोट के उपचार के लिए बेंगलुरू की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाएंगे।टेस्ट टीम में शामिल मयंक धर्मशाला में टीम से जुड़ गए हैं। वह मोहाली से धर्मशाला में एक जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से दूसरे में पहुंचे। सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर पहले ही क्रमश: कलाई में फ्रेक्चर और पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

भारतीय टीम टी20 टीम इस प्रकार है:

रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, इशान किशन, वेंटकेश अय्यर, दीपक हुड्डा, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान और मयंक अग्रवाल। 


Share

Leave a Reply