BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IND VS SL : इस ऑलराउंडर खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND VS SL : इस ऑलराउंडर खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड
Share

नई दिल्ली : भारत ने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट के दूसरे दिन 574 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। टीम इंडिया ने मैच के दूसरे दिन 8 विकेट गंवाने के बाद 574 रन बनाए थे। इस दौरान रविंद्र जडेजा ने नाबाद 175 रन बनाए। वे पारी घोषित होने की वजह दोहरा शतक लगाने से चूक गए। लेकिन सर जडेजा के नाम एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने 228 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 175 रन बनाए।

उनकी इस पारी में 17 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस पारी की बदौलत जडेजा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वे छठे विकेट या इससे नीचे के खिलाड़ियों के साथ एक पारी में तीन शतकीय साझेदारी निभाने पहले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जडेजा से पहले यह कोई खिलाड़ी बैट्समैन नहीं कर सका था।

मोहाली टेस्ट में रविंद्र जडेजा ने छठे विकेट के लिए ऋषभ पंत के साथ मिलकर 104 रन बनाए। उन्होंने 7वें विकेट के लिए रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर 130 रन की साझेदारी निभाई अश्विन इस दौरान 61 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 82 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके भी लगाए। जडेजा ने 9वें विकेट लिए मोहम्मद शमी के साथ मिलकर 103 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई।

शमी ने इस साझेदारी में 20 रनों का योगदान दिया बता दें कि मोहाली टेस्ट में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर पहली पारी 574 रन बनाकर घोषित कर दी। इस दौरान जडेजा ने 175 रनों का योगदान दिया। जबकि ऋषभ पंत शतक लगाने से चूक गए। पंत ने 96 रन बनाए । कप्तान रोहित शर्मा 29 और विराट कोहली 45 रन बनाकर आउट हुए। हनुमा विहारी ने 58 रनों का योगदान दिया।

 

 


Share

Leave a Reply