BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IND vs ZIM T20I: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 23 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

IND vs ZIM T20I: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 23 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Share

 IND vs ZIM T20I : भारत और जिम्बाब्वे के टी20 सीरीज का तीसरा मैच तीसरा मैच हरारे में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 23 रन से हरा दिया है, इसी जीता के साथ ही टीम इंडिया अब सीरीज में 2 -1 से आगे हो गई है.

टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 182 रन बनाए. इस दौरान कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 66 रनों की पारी खेली. ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 49 रन बनाए. गायकवाड़ ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए. यशस्वी जयसवाल ने 36 रन बनाए. संजू सैमसन 12 रन बनाकर नाबाद रहे.

भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान के साथ 159 रन ही बना सकी. उसके लिए मायर्स ने नाबाद अर्धशतक लगाया. हालांकि वे जीत नहीं दिला सके. मायर्स ने 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 65 रन बनाए. क्लाइ ने 37 रनों की पारी खेली. वेलिंगटन 18 रन बनाकर नाबाद रहे.


Share

Leave a Reply