BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत ने एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण की उपलब्धि हासिल की, पिछले 24 घंटों के दौरान जानिए कितने टीके लगाए गए

भारत ने एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण की उपलब्धि हासिल की, पिछले 24 घंटों के दौरान जानिए कितने टीके लगाए गए
Share

नईदिल्ली।  कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई में भारत ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पिछले 24 घंटों के दौरान 43 लाख से अधिक लोगों को टीके की खुराक दी गई। यह एक दिन में देश में अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण कवरेज है। टीकाकरण अभियान के 80वें दिन (05 अप्रैल, 2021), 43,00,966 टीके लगाए गए। इनमें से 48,095 सत्रों के माध्यम से 39,00,505 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 4,00,461 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त की। एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत, देश में आज कोविड 19 टीकाकरण की संख्या 8.31 करोड़ से अधिक हो गई है। पहली खुराक के टीकाकरण ने 7 करोड़ (7,22,77,309) खुराक के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर लिया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के आज सुबह 7 बजे तक 12,83,816 सत्रों के माध्यम से कुल 8,31,10,926 टीके की खुराक दी गई। इनमें 89,60,061 स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्हें पहली खुराक लगी और 53,71,162 वो स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें दूसरी डोज दी गई है। 97,28,713 फ्रंटलाइन वर्कर्स (एफएलडब्ल्यू) को पहली, जबकि 42,64,691 फ्रंटलाइन वर्कर्स दूसरी डोज दी जा चुकी है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3,41,06,071 लाभार्थियों को पहला टीका तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 8,12,237 लाभार्थियों को दूसरा टीका लग चुका है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1,94,82,464 लाभार्थियों को पहला टीका तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के 3,85,527 लाभार्थियों को दूसरा टीका लग चुका है। पिछले 24 घंटों में 96,982 नए मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात सहित आठ राज्यों में कोविड के दैनिक नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। इन 8 राज्यों से 80.04% नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 47,288 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 7,302 और कर्नाटक में 5,279 नए मामले सामने आए हैं।


Share

Leave a Reply