नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को दी मात, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को दी मात, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा
Share

IND vs ENG 3rd ODI: महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 रनों से शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. इससे पहले भारत ने टी-20 और टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा जमाया था. इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी विराट कोहली की टीम इंडिया 48.2 ओवर में 329 रनों पर ऑलआउट हो गई. 330 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 322 रन ही बना पाई. इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन की जरूरत थी. लेकिन नटराजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 6 रन ही खर्च किए. सैम कर्रन 95 रन बनाकर नाबाद रहे. कर्रन बेहतरीन पारी खेलने के बावजूद टीम को जीत नहीं दिला पाए. इंडिया ने टेस्ट और टी 20 के बाद वनडे सीरीज में भी इंग्लैंड को हराया.
इन्हें मैन आफ द मैच सैम करण और मैन आफ द सीरिज जौनी बेरेस्ट्रो को मिला.
 


Share

Leave a Reply