आर्टिलरी गन से भारत ने PoK में बने आतंकी शिविरों को किया तबाह, पाकिस्तानी जवान समेत 10 से अधिक आतंकी ढेर
नई दिल्ली भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन के बाद जवाबी कार्रवाई की है. सेना ने तंगधार सेक्टर में सीमा के उस पार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हमले किए और कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. भारतीय जवानों ने इस दौरान आर्टिलरी गन का भी इस्तेमाल किया. कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के जवान समेत 10 से अधिक आतंकी मारे गए.बता दें कि आतंकी इन्हीं कैंप में रहते हैं और पाकिस्तान सेना की बैकअप फायरिंग की मदद से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश करते हैं. आज सुबह पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में रविवार को गोलियां चलाईं जिसमें एक नागरिक मारा गया और दो सैनिक शहीद हो गए. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में तीन नागरिक घायल हुए हैं और दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं.







.jpeg)












