नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भारत-इंग्लैंड: लंच ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 116/7, जीत से सिर्फ 3 विकेट दूर भारत

भारत-इंग्लैंड: लंच ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 116/7, जीत से सिर्फ 3 विकेट दूर भारत
Share

नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच तक का खेल खत्म हो चुका है। और, ऐसा लग रहा है कि लंच के बाद के खेल में यानी चाय से पहले दूसरे टेस्ट में भारत की मंगल जीत पक्की भी हो जाएगी। भारत ने इंग्लैंड को 482 रन का लक्ष्य दिया है। लेकिन उसने चौथे दिन लंच तक के खेल में 116 रन पर ही 7 विकेट गंवा दिए हैं। इंग्लैंड को 7वं झटका बेन फोक्स के तौर पर लगा। ये विकेट कुलदीप यादव ने लिया। चौथे दिन के पहले सेशन में इंग्लैंड के 4 विकेट गिरे। हालांकि, कप्तान जो रूट 33 रन बनाकर अब भी नाबाद हैं। भारत को इंग्लैंड पर जीत दर्ज करने के लिए 3 विकेट और चटकाने हैं।

पहले सत्र में 29.3 ओवर फेंके गए जिसमें इंग्लैंड 63 रन बना पाया और उसके चार विकेट भी गिरे। 482 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड सात विकेट खोकर सिर्फ 116 रन ही बना पाया है। कप्तान जो रूट 33 रन बनाकर अकेले संघर्ष कर रहे हैं। मेहमानों को जीत के लिए दो सेशन और एक दिन में 366 रन और चाहिए। भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए इंग्लैंड को 482 रन बनाने हैं। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए उसके 3 विकेट सिर्फ 53 रन पर गिर चुके हैं। अब भारत को जीत के लिए 7 विकेट और इंग्लैंड को 429 रन बनाने की दरकार है। भारत की दूसरी पारी 286 रन पर खत्म हो गई थी। इसी के साथ उसकी कुल बढ़त इंग्लैंड पर 481 रन की रही थी। भारत ने पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 195 रन की लीड हासिल की थी।

Share

Leave a Reply