नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भारत जोड़ो यात्रा का विदेशों में भी डंका, कांग्रेस को मिला इस हॉलीवुड अभिनेता का समर्थन

भारत जोड़ो यात्रा का विदेशों में भी डंका, कांग्रेस को मिला इस हॉलीवुड अभिनेता का समर्थन
Share

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। इस यात्रा को काफी समर्थन मिल रहा है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी इसका समर्थन आ रहा है। कई लोग इस यात्रा से जुड़ना चाहते है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का देश के साथ साथ विदेशों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दिया है।

जॉन क्यूसैक ने शनिवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में ट्विटर पर लिखा - भारतीय सांसद सदस्य राहुल गांधी कश्मीर से केरल तक यात्रा कर रहे हैं। कुछ देर बाद जब एक ट्विटर यूजर ने राहुल को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया, तो उन्होंने जवाब में लिखा - हां, एकजुटता - हर जगह सभी फासीवादियों के लिए!

बता दें कि हॉलीवुड एक्ट जॉन क्यूसैक पहले भी किसानों और नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में अपना समर्थन जता चुके हैं। वह सोशल मीडिया पर वैश्विक मुद्दों पर काफी मुखर होने के लिए जाने जाते हैं।


Share

Leave a Reply