BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

वानखेड़े में 33 साल बाद आमने-सामने होंगे भारत-न्यूजीलैंड

वानखेड़े में 33 साल बाद आमने-सामने होंगे भारत-न्यूजीलैंड
Share

मुंबई: कानपुर में जीत से एक विकेट दूर रह गई टीम इंडिया शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे व अंतिम टेस्ट को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। टी20 सीरीज और पहले टेस्ट में आराम के बाद कप्तान विराट कोहली इस मैच से वापसी करेेंगे। दोनों टीमें 33 साल बाद इस स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दोनों ने यहां दो टेस्ट खेले हैं और एक-एक जीता है। दोनों आखिरी बार 1988 में यहां खेली थी जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 136 रन से हराया था। इससे पहले 1976 में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 162 रन से मात दी थी।


कप्तान विराट कोहली का वानखेड़े स्टेडियम में रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने यहां खेले गए चार मैचों में 72.17 की औसत से 433 रन बनाए हैं। इसमें एक दोहरा शतक (235) और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने दो साल से कोई शतक नहीं जड़ा है। ऐसे में यहां उनके बल्ले से रन बरसने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने पिछला टेस्ट नवंबर में कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ गुलाबी गेंद से जड़ा था। इसके बाद से वह तीनों प्रारूपों में 50 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें 40.59 की औसत से 1989 रन बनाए हैं। इसमें 20 अर्द्धशतक लगाए हैं पर शतक नहीं लगा पाए।


अंतिम एकादश को लेकर बढ़ेगी मुश्किल
कोहली की वापसी से टीम मजबूत होगी। साथ ही अंतिम एकादश को लेकर कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ की मुश्किलें भी बढ़ेंगी। पहले मैच में कोहली की जगह खेलने वाले श्रेयस अय्यर ने शतकीय और अर्द्धशतकीय पारियां खेलकर टेस्ट कॅरिअर की शानदार शुरुआत की है। उन्हें बाहर करना आसान नहीं होगा। अब देखना होगा कि कोहली के आने पर टीम प्रबंधन अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा या फिर मयंक अग्रवाल में से किसे बाहर करता है। इन तीनों ने पहले टेस्ट में निराश किया है। रहाणे ने पिछले 16 टेस्ट मैचों में 24.39 की औसत से एक शतक से 683 रन बनाए हैं। वहीं पुजारा ने पिछले 12 मैचों में 30.42 की औसत से 639 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक है।


Share

Leave a Reply