CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

प्रतिदिन औसतन इतने लाख से अधिक लोगों को टीका लगाकर भारत विश्व में शीर्ष स्थान पर

प्रतिदिन औसतन इतने लाख से अधिक लोगों को टीका लगाकर भारत विश्व में शीर्ष स्थान पर
Share

नईदिल्ली।  वैश्विक महामारी के विरुद्ध सामूहिक और सहयोगपूर्ण लड़ाई लड़ते हुए भारत ने इस वर्ष 16 जनवरी को शुरू किए गए विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। देश में अब कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 9 करोड़ से ज्‍यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। आज सुबह 7 बजे तक मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार 13,77,304 सत्रों में 9,01,98,673 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें 89,68,151 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों (एचसीडब्‍ल्‍यू) को टीके की पहली खुराक दी गई है और 54,18,084 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा 97,67,538 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं (एफएलडब्‍ल्‍यू) को पहली खुराक और 44,11,609 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को दूसरी खुराक दी गई है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3,63,32,851 लाभार्थियों को पहली खुराक और 11,39,291 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है। 45 से 60 साल उम्र के 2,36,94,487 लाभार्थियों को पहली खुराक और 4,66,622 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है। देश में अब तक लगाई गई टीके की कुल खुराक में 60 प्रतिशत 8 राज्यो में लगाई गई हैं पिछले 24 घंटों में टीके की 30 लाख से ज्‍यादा खुराकें दी गईं। टीकाकरण अभियान के 82वें दिन (7 अप्रैल, 2021) को 29,79,292 टीके लगाए गए। इनमें से 26,90,031 लाभार्थियों को 38,760 सत्रों में पहला टीका और 2,89,261 लाभार्थियों को दूसरा टीका लगाया गया। भारत में नए मामलों की संख्‍या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,26,789 नए मामले सामने आए। महाराष्‍ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्‍य प्रदेश, तमिलनाडु. गुजरात, केरल और पंजाब इन दस राज्‍यों में कोविड के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में वृद्धि हुई है। कुल नए मामलों का 84.21 प्रतिशत मामले इन्‍हीं 10 राज्‍यों में दर्ज हुए हैं। महाराष्‍ट्र में सबसे ज्‍यादा 59,907 नए मामले प्रतिदिन दर्ज किए गए। इसके बाद, छत्तीसगढ़ में 10,310 और कर्नाटक में 6,976 नए मामले दर्ज किए गए।

 

 


Share

Leave a Reply