BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत ने अग्नि-5 का किया सफल परीक्षण, 5 हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम; जद में पूरा चीन और पाकिस्तान

भारत ने अग्नि-5 का किया सफल परीक्षण, 5 हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम; जद में पूरा चीन और पाकिस्तान
Share

5 हजार किलोमीटर तक मारक क्षमता वाले अग्नि-5 मिसाइल का बुधवार को सफल परीक्षण किया गया। जमीन से जमीन पर मार करने वाला इस बैलेस्टिक मिसाइल को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड से लॉन्च किया गया। यह बेहद सटीकता के साथ वार करने वाले इस मिसाइल की जद में पूरा चीन और पाकिस्तान है। 

अधिकारियों ने मिसाइल के सफल परीक्षण की जानकारी देते हुए कहा कि अग्नि-5 का सफल परीक्षण विश्वस्त न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने की भारत की नीति के अनुरूप है। भारत ने इस मिसाइल का एक और परीक्षण ऐसे समय पर किया है जब, पड़ोसी देश चीन के साथ सीमा पर डेढ़ साल से अधिक समय से तनाव है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के साथ सीमा पर सीजफायर चल रहा है, लेकिन पड़ोसी मुल्क आतंकियों को भेजकर माहौल बिगाड़ने की साजिश में जुटा है।

अग्नि-5 की खास बातें
-
अग्नि-5 तीन चरणों में मार करने वाली मिसाइल है। 
-
ये 17 मीटर लंबी, दो मीटर चौड़ी है।
- 1.5
टन तक के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। 
-
इस श्रृंखला की अन्य मिसाइलों के उलट अग्नि 5 मार्ग और दिशा-निर्देशन, विस्फोटक ले जाने वाले शीर्ष हिस्से और इंजन के लिहाज से सबसे उन्नत है।

 


Share

Leave a Reply