BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

India vs New Zealand LIVE Cricket Score, 2nd ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, 2-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा

India vs New Zealand LIVE Cricket Score, 2nd ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, 2-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा
Share

 India vs New Zealand Live Updates 2nd ODI: रायपुर में आज सीरीज के दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद भारत ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है. टारगेट का पीछा करते हुए भारत के दो विकेट गिर चुके हैं. फिलहाल ईशान किशन और शुभमन गिल क्रीज पर हैं. रोहित शर्मा 51 बनाकर आउट हो चुके हैं. विराट कोहली 11 रन पर आउट हुए. पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम 34.3 ओवर में सिर्फ 108 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. भारतीय बॉलर्स के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की एक ना चली और 36 रन बनाने वाले ग्लेन फिलिप्स उनके टॉप स्कोरर रहे. भारत के लिए मोहम्मद शमी तीन विकेट चटकाए. जबकि हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट झटके. 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. शनिवार के मैच में भारतीय इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं, न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में भी कोई बदलाव नहीं है. बता दें कि रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पहली बार एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी कर रहा है. 

पहले मैच में 12 रनों की करीबी जीत दर्ज करने के बाद, टीम इंडिया अब सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेने के लिए तैयार है. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को सीरीज में बने रहने के लिए जीत की दरकार है 

टीम इस प्रकार हैं:

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज


Share

Leave a Reply