BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत ने 17 साल के बाद जीता टी20 विश्वकप, दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया

भारत ने 17 साल के बाद जीता टी20 विश्वकप, दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया
Share

 भारत ने 17 साल के बाद जीता टी20 विश्वकप ,भारतीय टीम ने साल 2007 में इससे पहले विश्व कप अपने नाम किया था.

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाए ।  जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी।

एक समय भारतीय टीम ने 34 रनों पर 3 विकेट गंवाए थे. तब विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और 5वें नंबर पर बैटिंग करने आए अक्षर पटेल के साथ 72 रनों की पार्टनरशिप की. इसके बाद कोहली ने 48 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. यह इस वर्ल्ड कप में उनकी पहली फिफ्टी रही. कोहली ने 59 गेंदों पर कुल 76 रन बनाए. जबकि अक्षर 31 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए. आखिर में शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर 27 रन बनाए. दूसरी ओर अफ्रीका के लिए स्पिनर केशव महाराज और पेसर एनरिक नॉर्किया ने 2-2 विकेट झटके. जबकि मार्को जानसेन और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिया.


क्विंटन डिकॉक (39),  ट्रिस्टन स्टब्स (31) हेनरिक क्लासेन (52) रन बनाए दमदार बल्लेबाजी करते नजर आए 

इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था। जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भावुक नजर आए. उनके अलावा हार्दिक पांड्या के आंसू भी छलक पड़े


Share

Leave a Reply