BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: भारत ने 317 रन से जीता दूसरा टेस्ट, इंग्लैंड से सीरीज 1-1 से बराबर

 बड़ी खबर: भारत ने 317 रन से जीता दूसरा टेस्ट, इंग्लैंड से सीरीज 1-1 से बराबर
Share

चेन्नई। भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन 317 रन से हराकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इसमें अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी का बड़ा योगदान रहा। भारत की ओर से डेब्यू कर रहे अक्षर पटेल ने 60 रन खर्च कर पांच विकेट लिए। जबकि आर अश्विन ने शतक और 8 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम योगदान दिया। चेन्नई टेस्ट में जीत दर्ज कर मेजबान टीम भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। इससे पहले इंग्लैंड ने इसी मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारत को 227 रनों से हराया था। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 24 फरवरी से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

टेस्ट मैच के पहले दिन टॉस जीतकर ही इंडिया ने मैच को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया था। इंडिया ने पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 161 रन की पारी खेली और इंडिया पहली पारी में 329 रन बनाने में कामयाब रहा। इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 134 रन पर समाप्त हो गई थी और इंडिया 195 रन की बढ़त लेने में कामयाब रहा था। इंडिया ने दूसरी पारी में अश्विन के शतक की बदौलत 286 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 482 रन की चुनौती रखी।

इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में मोईन अली ने 18 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों के सहारे सर्वाधिक 43 रन, कप्तान जोए रूट ने 92 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 33 रन, डेनियल लॉरेंस ने 26, रोरी बर्न्सई ने 25, ओली पोप ने 12 रन बनाए। 482 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने तीसरे दिन के खेल का अंत होने तक 53 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इंग्लैंड चौथे दिन दो सेशन भी नहीं खेल पाया है। लंच ब्रेक के थोड़ी देर बाद ही रूट 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड की हार महज औपचारिकता रह गई थी और इंडिया ने लंच ब्रेक के 20 मिनट बाद ही मैच जीत लिया।

Share

Leave a Reply