IND vs SA 1st Test: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला, देखे किन्हें मिली टीम में जगह
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में शुरू हो रहा है। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया बॉक्सिंग-डे टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी ताकि वो साउथ अफ्रीका में इतिहास रचने की तरफ कदम बढ़ा सके। भारत ने इस बॉक्सिंग डे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारत की प्लेइंग इलेवन:
केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:
डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, रासी वैन डेर डुसेन, टेम्बा बवुमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।







.jpeg)












