BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पाक की नापाक हरकत का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कई पोस्ट तबाह

 पाक की नापाक हरकत का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कई पोस्ट तबाह
Share

जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा, पाकिस्तानी सेना ने रविवार को पुंछ जिले के कस्बा और शाहपुर सेक्टर में संघर्षविवाम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना ने यह नापाक हरकत शाम करीब चार बजे की। इस नापाक हरकत में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया था।

इस तीन दिन से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार जारी पाक गोलाबारी का भारतीय सेना ने रविवार देर रात करारा जवाब दिया है। शाहपुर सेक्टर के पार (पाकिस्तान में) भारतीय सेना ने पाक की 6 चौकियों को तबाह कर दिया। दो पाक सैनिक भी मारे गए और दर्जनों पाक सैनिक घायल हुए हैं। देर रात तक गोलाबारी जारी रही। एलओसी पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने रविवार को पुंछ जिले के कस्बा और शाहपुर सेक्टर में संघर्षविवाम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना ने यह नापाक हरकत शाम करीब 4 बजे की। इस नापाक हरकत में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया था।

पाकिस्तानी फायरिंग में घायल हुए स्थानीय नागिरक की पहचान जमालदीन (55) पुत्र मिथ्थू के रूप में हुई है। वह कस्बा गांव के निवासी हैं। जम्मू मेडिकल कॉलेज में घायल का इलाज चल रहा है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कस्बा और किरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। वहीं मंगलवार को भी पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के मालती सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया था। इससे पहले 25 नवंबर को भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया था। बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर सोमवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए तीन सेक्टरों में गोले दागे थे। इस दौरान पुंछ के कस्बा व कीरनी और जम्मू के पलांवाला सेक्टर में मोर्टार बरसाए थे।

Share

Leave a Reply