Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! रात में सोते हुए सफर करने पर भी नहीं छूटेगा स्टेशन, रेलवे ने शुरू की यह खास सुविधा
Railway News: ट्रेन से हर दिन करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रैवल करते हैं. ऐसे में रेलवे यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने की कोशिश करता है. हम रेलवे की फैसिलिटी के बारे में जानकारी दे रहे हैं.
Indian Railways Destination Alert: भारतीय रेलवे दुनिया की बड़ी रेल नेटवर्क में से एक है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे समय-समय पर की तरह की फैसिलिटी देता रहता है
रात में सफर करते वक्त यात्रियों को सबसे बड़ी परेशानी यह रहती है कि कहीं उनकी ट्रेन न छूट जाएं. ऐसे में अगर किसी यात्री को रेलवे स्टेशन पर रात में उतरना होता है तो वह ट्रेन में चैन से नहीं सो पाता है.
ऐसे में रेलवे ने इस तरह के यात्रियों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है. इस फैसिलिटी के कारण आपके रात मे स्टेशन छूटने का डर खत्म हो जाएगा.
रेलवे ने एक खास सुविधा शुरू की है जिसके तहत अब वह यात्री को स्टेशन आने से 20 मिनट पहले कॉल करके उठा देगा. इससे रात में स्टेशन छूटने की चिंता खत्म हो जाती है.
इस फैसिलिटी को 'डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म' (destination alert wake up alarm) सर्विस कहते हैं. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको 139 रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा.
इसके बाद डेस्टिनेशन अलर्ट का ऑप्शन चुनकर पहले 7 और फिर 2 नंबर पर कॉल करना होगा. इसके बाद आपसे 10 नंबर का पीएनआर नंबर पूछा जाएगा. इसके बाद PNR नंबर डालते ही आपको कंफर्मेशन मैसेज मिल जाएगा. इसके बाद स्टेशन आने से 20 मिनट पहले आपको एक कॉल आ जाएगा.







.jpeg)












