BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारतीय टीम के पास अपनी काबिलियत साबित करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता : शास्त्री

भारतीय टीम के पास अपनी काबिलियत साबित करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता : शास्त्री
Share

दक्षिण अफ्रीका में रविवार से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला शुरू होने जा रही है पहला टेस्ट सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। दूसरा और तीसरा टेस्ट क्रमशः जोहानिसबर्ग और केपटाउन में खेले जाएंगे। उसके बाद तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला होगी। भारतीय टीम भी इसका हिस्सा होगी। इस मैच और भारतीय टीम को लेकर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने  ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से अपनी राय व्यक्त की है। बता दे कि शास्त्री का कार्यकाल हाल में टी20 विश्व कप के साथ समाप्त हो गया था। 

 शास्त्री का कहना है कि भारतीय टीम टेस्ट मैचों की श्रृंखला में जीत दर्ज करने का माद्दा रखती है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा भारतीय टीम का समर्थन जारी रखेंगे। भारतीय टीम के पास अपनी काबिलियत साबित करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था। 

विराट कोहली बेहतरीन कप्तान हैं और उनके पास एक प्रतिभाशाली टीम है। उन्होंने कहा, दक्षिण अफ्रीका में हम अभी तक श्रृंखला नहीं जीत पाये हैं। यह याद रखना जरूरी है कि दक्षिण अफ्रीका को उसकी धरती पर हराना आसान नहीं है लेकिन हमारे पास पर्याप्त संसाधन हैं। हमेशा की तरह भारतीय टीम को मेरा पूरा समर्थन रहेगा। 

भारत ने 1992 में डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था जबकि हाल में शास्त्री की जगह मुख्य कोच का पद संभालने वाले राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में टीम ने 2006 में वहां अपना पहला टेस्ट जीता था।  


Share

Leave a Reply