नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

इंडिगो एयरलाइंस का सर्वर ठप, एयरपोर्ट काउंटर्स पर लगी यात्रियों की लंबी लाइन

इंडिगो एयरलाइंस का सर्वर ठप, एयरपोर्ट काउंटर्स पर लगी यात्रियों की लंबी लाइन
Share

नई दिल्‍ली. यात्रियों को किफायती दामों में हवाई सफर (Air Travel) कराने वाली इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) का सर्वर देश भर में सोमवार को ठप हो गया. इससे इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Flights) की फ्लाइट्स में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इससे देश भर के एयरपोर्ट पर मौजूद एयरलांइस के काउंटरों पर यात्रियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं. इसकी जानकारी एयरलाइंस ने दी है.

इंडिगो एयरलाइंस का सर्वर ठप पड़ जाने के कारण देश के विभिन्‍न शहरों के एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानियां हो रही हैं. इस पर एयरलांइस की ओर से बयान जारी कर कहा गया है, 'हमारा सिस्‍टम सभी नेटवर्क पर ठप पड़ गया है. हमें आशंका है कि हमारे सभी काउंटर्स पर पहले की अपेक्षा अधिक भीड़ रहेगी. कृपया हमारा सहयोग करें. हम इस समस्‍या को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं.

यह पहली बार नहीं है कि इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले जुलाई में सैकड़ों यात्रियों को एयरलाइंस का सर्वर खराब होने के कारण असुविधा हुई थी. उस समय बेंगलुरु में करीब 63 फ्लाइट आधे घंटे से अधिक समय तक देरी से उड़ी थीं.


Share

Leave a Reply