लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

INDIGO FLIGHTS : दो वर्ष बाद इंडिगो शुरू करेगी थाईलैंड के लिए उड़ान

INDIGO FLIGHTS : दो वर्ष बाद  इंडिगो शुरू करेगी थाईलैंड के लिए उड़ान
Share

नई दिल्ली : घरेलू एयरलाइन कंपनी इंडिगो दो वर्ष के अंतराल के बाद थाइलैंड के लिए विमान सेवा शुरू करने जा रही है। जिसकी घोषणा कंपनी ने मंगलवार को की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि एयरलाइन 26 मार्च तक एयर बबल समझौते के तहत उड़ानों का संचालन करेगी और उसके बाद अपने अनुसूचित वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय परिचालन के हिस्से के रूप में कार्य करेगी।

इंडिगो की यह उड़ान बैंकॉक को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु के साथ जोड़ेगी। साथ ही फुकेट के लिए दिल्ली और मुंबई से उड़ान भरी जाएगी। कंपनी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बोउलटर ने कहा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के तहत बैंकॉक और फुकेट के लिए उड़ानों के साथ हम भारत और थाईलैंड के बीच दोबारा संचालन को लेकर प्रसन्न हैं।

भारतीयों के लिए थाईलैंड सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है और सेवाओं के दोबारा शुरू होने से गर्मियों में अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए गर्मियों की यात्रा की योजना बनाने वालों के लिए खुशी और किफायती उड़ान विकल्प लाएगी। इन उड़ानों के शुरू होने से ना केवल किराए में गिरावट आएगी, बल्कि व्यापार पर्यटन और गतिशीलता को बढ़ावा मिलेगा, इससे दोनों देशों में आर्थिक सुधार में भी बढ़ोत्तरी होगी।
पर्यटकों के लिए थाईलैंड दो वर्ष बाद अपनी सीमाओं को खोल रहा है, जिस पर मार्च 2020 से प्रतिबंध लगाया गया था।

भारत से कोरोना रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके पर्यटक बिना चरंटीन के थाईलैंड में प्रवेश कर सकते हैं। नए नियमों के मुताबिक, पर्यटकों को आगमन पर नेगेटिव पीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी और पहुंचने पर दो और पीसीआर जांच करानी होगी, जिसमें एक प्रवेश करने पर और अन्य थाईलैंड में पांचवें दिन कराना होगा।

 


Share

Leave a Reply