नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

IndVsEng: जीत की दहलीज पर भारत, स्पिनरों के आगे नहीं टिके अंग्रेज बल्लेबाज 81 पर हुए ढेर

IndVsEng: जीत की दहलीज पर भारत, स्पिनरों के आगे नहीं टिके अंग्रेज बल्लेबाज 81 पर हुए ढेर
Share

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। जो आज सुबह जो रूट और जैक लीच ने भारतीय बल्लेबाजों के साथ किया वह दूसरे सत्र में अक्षर पटेल और आर अश्विन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों के साथ किया।
30.4 ओवरो में इंग्लैंड की पूरी टीम 81 रनों पर ऑल आउट हो गई।

अक्षर पटेल ने 15 ओवर डाल कर 32 रन देकर 5 विकेट लिए। आर अश्विन ने 15 ओवर में 48 रन देकर 4 विकेट लिए। इस दौरान आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 400 विकटों का आंकड़ा भी पूरा किया।
आखिरी विकेट वाशिंगटन सुंदर ने निकाला।
भारतीय टीम को 145 रनों पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने पहले ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए। जैक क्राउली और जॉनी बेरेस्टो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अक्षर ने दोनों की गिल्लियां उड़ा दी।

तीसरा विकेट ने भी अक्षर ने ही लिया , उन्होंने हाथ खोलने की कोशिश कर रहे सिबली को पंत के हाथों कैच आउट करवा दिया। बेन स्टोक्स और जो रूट ने संतुलन बनाकर खेलना शुरु किया।

तभी आर अश्विन ने स्टोक्स को पगबाधा आउट कर दिया। स्टोक्स ने सर्वाधिक 34 गेंद में 3 चौके की मदद से 25 रन बनाए।जो रूट के आउट होने के बाद इंग्लैंड ताश के पत्तों की तरह ढह गई और मात्र 81 रन बना पाई। बेन स्टोक्स, जो रूट और ऑली पोप के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकडे तक नहीं पहुंच पाया और 4 बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए।

भारत को यह मैच जीतने के लिए सिर्फ 49 रनों की जरुरत है और दूसरे दिन के अंतिम सेशन में ही भारत को जीत की उम्मीद है।

 


Share

Leave a Reply