BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

INDvsNZ Match In Raipur : भारत और न्यूजीलैंड मैच के लिए बाइक और कार पार्किंग किराया हुआ तय, जानें कितना करना होगा भुगतान…

INDvsNZ Match In Raipur : भारत और न्यूजीलैंड मैच के लिए बाइक और कार पार्किंग किराया हुआ तय, जानें कितना करना होगा भुगतान…
Share

 रायपुर  : राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयारियां जोरो पर है, 19 जनवरी को टीमें रायपुर पहुंच जाएंगी और 20 को अभ्यास करेंगी। पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए कलेक्टर डा. सर्वेश्वर भुरे ने सोमवार को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के साथ नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लिया।

सोमवार को स्टेडियम में छतीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर और एसएसपी के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा व्यवस्था और दर्शकों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। स्टेडियम में उपलब्ध संसाधनों और जिला प्रशासन से अपेक्षित सहयोग, स्टेडियम की साफ -सफाई, कुर्सियों की मरम्मत से लेकर वालंटियर्स, सुरक्षा आदि पर चर्चा की गई। मैच के दौरान सभी एंट्री गेटों पर अग्निशमन और मेडिकल स्टाफ के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी।

बैठक में ग्राम पंचायतों परसदा, सेंध और नवागांव द्वारा बनाए गए पार्किंग स्थलों में दोपहिया वाहनों के लिए 10 रुपये और चारपहिया के लिए 30 रुपये पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है। कलेक्टर ने स्टेडियम परिसर में जुटने वाले दर्शकों को अच्छी मोबाइल कनेक्टीविटी देने के लिए जियो और एयरटेल कंपनियों के अस्थायी टावर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने स्टेडियम के आसपास बनाए जा रहे पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण किया। 21 जनवरी को पहली बार रायपुर में इंटरनेशनल मैच का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुरक्षा के मद्देनजर 500 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे।


Share

Leave a Reply