BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महंगाई में मामूली बढ़त, दिसंबर में रिटेल महंगाई 1.33% रही, लगातार चौथे महीने RBI के दायरे से नीचे

महंगाई में मामूली बढ़त, दिसंबर में रिटेल महंगाई 1.33% रही, लगातार चौथे महीने RBI के दायरे से नीचे
Share

 बिजनेस डेस्कः दिसंबर महीने में भारत की खुदरा महंगाई (Retail Inflation) दर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह बाजार के अनुमान से कम रही। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित खुदरा महंगाई दिसंबर में 1.33% रही।

विश्लेषकों ने महंगाई दर 1.56% रहने का अनुमान जताया था। नवंबर 2025 में खुदरा महंगाई 0.71% और अक्टूबर में 0.25% रही थी, जो 14 साल में सबसे कम स्तर रहा था।

खास बात यह है कि खुदरा महंगाई लगातार चौथे महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 4% के लक्ष्य के दायरे से काफी नीचे बनी हुई है। यह लगातार दूसरा तिमाही है जब महंगाई दर केंद्रीय बैंक के कंफर्ट जोन से नीचे रही है।

महंगाई में लगातार नरमी को देखते हुए आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने महंगाई अनुमान को पहले के 2.6% से घटाकर 2% कर दिया है। इससे आने वाले समय में मौद्रिक नीति को लेकर नरमी की उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं।


Share

Leave a Reply