सड़क दुर्घटना में घायल छात्र ने दम तोड़ा...
जौनपुर : केराकत क्षेत्र के अकबरपुर गांव में बुधवार की दोपहर वाराणसी में इलाज के दौरान घायल 10 वर्षीय छात्र ने दम तोड़ दिया। ज्ञात हो कि 10 वर्षीय गौरव पुत्र प्रेमचंद मंगलवार की दोपहर प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में छुट्टी के बाद अपने घर साइकिल से लौट रहा था तभी डेडूवाना मोड के समीप सरकी से केराकत की तरफ तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।
वाहन के धक्के से छात्र साइकिल समेत सड़क के बगल खाई में जा गिरा । उसे सामुदायिक केंद्र केराकत लाया गया जहा डॉक्टरों ने गंभीर स्थित देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होता देख वाराणसी रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान छात्र का निधन हो गया। मौत की खबर जैसे ही परिजनों को हुआ तो परिवार में हड़कंप मच गया रो रो कर परिजनों का बुरा हाल है गौरव चार भाईयो में सबसे बड़ा था ।







.jpeg)












