जान जोखिम में डाल स्कूल जा रहे मासूम, जिम्मेदार मौन...
सुलतानपुर : शहर के गभडिया महुवरिया रोड पर बने बड़े गड्ढे मासूमों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। सेंट जेवियर, सेमफोर्ड और गभडिया से सेंट्रल स्कूल आने वाले बच्चे इन गड्ढों में हादसों का शिकार हो रहे हैं। आए दिन स्कूली वाहन अनियंत्रित होने और वाहनों के खराब होने की समस्या से अभिभावकों को जूझना पड़ रहा है।
इसके अलावा दूबेपुर जिला खाद्य एवं विपणन गोदाम से राशन की धुलाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उचित दर विक्रेता प्रत्येक माह राशन की निकासी लेने इसी रोड से गोदाम पर जाते हैं और इनके वाहन आए दिन खराब होते हैं और इन गड्ढों में पलट जाते हैं। शिकायत के बावजूद पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार अफसर मासूमों के विद्यालय जाने की सकुशल व्यवस्था के प्रति बेपरवाह बने हुए हैं। अभिभावकों में अव्यवस्था के प्रति भारी गुस्सा देखा जा रहा है। लक्ष्मणपुर निवासी रामेंद्र विक्रम सिंह समेत कई अन्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री के ऑनलाइन पोर्टल और जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है।







.jpeg)












