बिल्ली के काटने से हुई मासूम की मौत...
जबलपुर : बरेला थाना क्षेत्र में डुंगा महगवां में दो साल के मासूम की मौत बिल्ली के काटने से हो गई। पुलिस ने बताया कि डुंगा महगवां निवासी राजकुमार रजक ने सूचना दी कि उसका नाती दीवन रजक (दो वर्ष) शुक्रवार दोपहर घर के पास खेल रहा था, तभी बिल्ली ने उसे नोंचा और काट लिया। यह देख रिश्तेदारों ने दीवन को बचाया, जिसके बाद उसे मेडिकल अस्पताल ले गए, जहां शनिवार सुबह दीवन की मौत हो गई।







.jpeg)












